MP Mahila Supervisor Vacancy 2025: अगर आप 12वीं पास महिला है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रही है तो आप सभी महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। गृह विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश की तरफ से महिला सुपरवाइजर के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मध्य प्रदेश महिला सुपरवाइजर (महिला पर्यवेक्षक भर्ती) की यह यह भर्ती कुल 426 पदों पर आयोजित की जाएगी, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 9 जनवरी 2025 से शुरू होगी और आवेदन फार्म में भरने की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।
अगर आप 12वीं पास है और आप मध्य प्रदेश महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें इस आर्टिकल में आपको महिला सुपरवाइजर भर्ती 2025 से संबंधित हर एक जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, ऑनलाइन अप्लाई (Apply Online) करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस दिया गया है।
MP Mahila Supervisor Vacancy 2025: 12वीं पास महिलाओं के लिए निकली सुपरवाइजर की भर्ती
महिला सुपरवाइजर की यह भर्ती मध्यप्रदेश गृह विभाग के अंतर्गत आयोजित की गई है, इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 9 जनवरी 2025 से भरा जाएगा। आवेदन फॉर्म भरने की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। विभाग की तरफ से कुल 426 पदों पर महिला सुपरवाइजर की भर्ती निकाली गई है। आवेदन शुरू होने के बाद योग्य और इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर सकती हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन तिथि: 9 जनवरी 2025।
- ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 23 जनवरी 2025।
- आवेदन पत्र संशोधन तिथि: 28 जनवरी 2025।
- लिखित परीक्षा की तिथि: 28 फरवरी 2025।
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
इन्हें भी पढ़ें: फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली 33566 पदों पर भर्ती 2025
MP Mahila Supervisor Vacancy 2025 Educational Qualification?
मध्य प्रदेश महिला सुपरवाइजर भर्ती में आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास निम्न शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
- महिला सुपरवाइजर की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए महिला मान्यता प्राप्त विद्यालय यह बोर्ड से 12वीं पास होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता के विस्तृत जानकारी के लिए आफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
MP Mahila Supervisor Vacancy 2025 Age Limit?
मध्य प्रदेश महिला सुपरवाइजर कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए महिलाओं की आयु कम से कम 18 वर्ष है और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऐसी महिलाएं जो आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आती हैं उन्हें सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
Application Fees
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन फीस ₹500/- तो वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन फीस ₹250/- निर्धारित की गई है। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
MP Mahila Supervisor Vacancy 2024 Salary
मध्य प्रदेश महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन फार्म 9 जनवरी 2024 से भरे जाएंगे, इस भर्ती में चयनित महिलाओं को 5200 रुपये से 20250 रुपये प्रति माह तक है, साथ ही 1800 रुपये का ग्रेड वेतन भी है। सैलरी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।
Selection Process
मध्य प्रदेश महिला सुपरवाइजर भर्ती 2025 में महिलाओं का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2025 को प्रस्तावित है।
MP Mahila Supervisor Vacancy 2025: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन?
मध्य प्रदेश महिला सुपरवाइजर की भर्ती में आवेदन फॉर्म भरने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे दिया गया है।
- सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के ऑफिसियल वेबसाइट http://esb.mponline.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर नोटिफिकेशन या रिक्रूटमेंट क्षेत्र पर क्लिक करें।
- आवेदन करने के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
- अपना प्रोफाइल तैयार करें और इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के लिए यूजर मैन्युअल पढ़ सकते हैं।
ध्यान रहे इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का विंडो 9 जनवरी 2025 से खुलेगा।