MY website

MPESB Supervisor Vacancy 2025: महिला पुरुष सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन शुरू , कुल 660 पदों पर भर्ती

MPESB Supervisor Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उम्मीदवारों के लिए एक और नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का प्रोसेस भी शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की तरफ से सुपरवाइजर यानी पर्यवेक्षक के अलग-अलग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है कुल 660 पदों पर भर्ती आयोजित की गई है इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का प्रोसेस 9 जनवरी 2025 से शुरू हो चुका है।

पर्यवेक्षक की इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं दोनों उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पदों की संख्या निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2025 तक निर्धारित की गई है। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने के इच्छुक है तो आर्टिकल को आगे तक जरूर देखें आर्टिकल में शैक्षणिक योग्यता से लेकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की पूरी जानकारी प्रोवाइड की गई है।

मध्य प्रदेश महिला पुरुष पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी मध्यप्रदेश कर्मचारी जैन मंडल के ऑफिसियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। मध्य प्रदेश सुपरवाइजर भर्ती में आवेदन कैसे करें? इसकी जानकारी आगे दी गई है।

Important Date

मध्य प्रदेश पर्यवेक्षक/ सुपरवाइजर भर्ती में आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई है।

  • ऑनलाइन आवेदन तिथि 9 जनवरी 2025।
  • ऑनलाइन अंतिम तिथि 23 जनवरी 2025।
  • परीक्षा तिथि: 28 फरवरी 2025।

MPESB Supervisor Vacancy 2025: कुल 660 पदों पर निकली भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा सुपरवाइजर के कुल 660 पदों पर भर्ती आयोजित की गई है। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों वर्ग के पद शामिल है।

  • पर्यवेक्षक पोस्ट कोड 1 – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमित सीधी भर्ती (Backlog) कुल 9 पोस्ट , केवल महिलाओं के लिए है।
  • पर्यवेक्षक पोस्ट कोड 2 – सुपरवाइजर खुली भर्ती (Backlog) कुल पोस्ट 9, महिलाओं के लिए है।
  • पर्यवेक्षक पोस्ट कोड 3 – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमित सीधी भर्ती , कुल पोस्ट 321 , केवल आंगनवाड़ी महिलाओं के लिए है।
  • सुपरवाइजर पोस्ट कोड 4 – खुली भर्ती कल पोस्ट 288 है, केवल आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता के लिए है।
  • सुपरवाइजर / पर्यवेक्षक  पोस्ट कोड 5 – कुल 32 पोस्ट, केवल पुरुषों के लिए है।

शैक्षणिक योग्यता

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुपरवाइजर सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के पास मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से 10वीं और 12वीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए और इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 5 वर्ष तक का अनुभव होना चाहिए। खुली भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार के आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग को 5 वर्ष तक की छूट दी गई है। हालांकि इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पढ़ें।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में महिलाओं और पुरुषों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।  लिखित परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2024 को होगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी मंडल आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Application Fees

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल वर्ग/ अनारक्षित के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है और वही आरक्षित वर्ग SC /ST/ OBC/ EWS/ PWD के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस ₹250 तक निर्धारित की गई है।

MPESB Supervisor Vacancy 2025: ऐसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश सुपरवाइजर भर्ती में अप्लाई करने का प्रोसेस नीचे दिया गया है।

  • पहले स्टेप में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • दूसरे स्टेट में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • तीसरे स्टेप में अगर आप योग्य और इच्छुक है तो आवेदन करें बटन पर क्लिक करें।
  • चौथे स्टेप में आवेदन फार्म भरे।
  • पांचवें स्टेप में आवेदन फॉर्म भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
  • अंत में फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करें।

Important Details

Leave a Comment