Uttar Pradesh Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप 10वीं और 12वीं पास है और उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप सभी के लिए यह बहुत ही सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश में 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, कुल 1361 पोस्ट पर भर्ती आयोजित की गई है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू है, यह भर्ती अलग-अलग जनपद में निकाली गई है अलग-अलग जनपद में पदों की संख्या और आवेदन करने की तिथि अलग-अलग निर्धारित है।
अगर आप उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 से संबंधित समस्त जानकारी जैसे पदों की संख्या, पदों के नाम, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के लिए आप दी गई आर्टिकल को कृपया ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े। इस आर्टिकल में UP Anganwadi Bharti 2025 की पूरी इनफार्मेशन दी गई है।
UP Anganwadi Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2025 अलग-अलग जिलों में आयोजित की गई है, जिसमें अंबेडकर नगर/ कानपुर देहात /मुरादाबाद /बलिया और बहराइच जनपद शामिल है। अलग-अलग जिलों में अलग-अलग आवेदन तिथि है।
- अंबेडकर नगर जिला अंतिम तिथि 7 जनवरी 2025।
- कानपुर देहात अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025।
- मुरादाबाद जिला अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025।
- बलिया जिला अंतिम तिथि 12 जनवरी 2025।
- बहराइच अंतिम तिथि 9 जनवरी 2025।
उत्तर प्रदेश में 1361 पदों पर निकली आंगनवाड़ी की नई भर्ती
उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के कुल 1361 पदों पर नई भर्ती आयोजित की गई है यह भर्ती यूपी के पांच जिलों में आयोजित की गई है, पदों के नाम और जिलों की संख्या नीचे पढ़ सकते हैं।
- मुरादाबाद 151 पद।
- कानपुर देहात 88 पद।
- बलिया 301 पद।
- बहराइच 598 पद।
- अंबेडकर नगर 223 पद।
UP Anganwadi Bharti 2025 शैक्षणिक योग्यता
- यूपी आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है।
- इस भर्ती में केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
- महिला उस ग्राम वार्ड /पंचायत और नगर पंचायत की निवासी होनी चाहिए,, जहां के लिए वह अप्लाई कर रही है।
UP Anganwadi Bharti 2025 आयु सीमा
- उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करने के लिए महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती में महिलाओं का सिलेक्शन बिना परीक्षा 10वीं और 12वीं के अंक प्रमाण पत्र के आधार पर तैयार की गई मेरिट के आधार पर किया जाता है। उसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट चेक किया जाता है।
आवश्यक डॉक्यूमेंट
उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास निम्न डॉक्यूमेंट होने चाहिए।
- महिला का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।
UP Anganwadi Bharti 2025: आंगनबाड़ी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो आंगनबाड़ी के ऑफिसियल वेबसाइट पर खोला गया है, स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती के ऑफिसियल वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर जाएं।
- अब आगे दिए गए Ragister क्लिक करें।
- नाम / पिता का नाम/ पता/ जन्म तिथि/ मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी डालकर रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद Login करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
- अंत में फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करें।
Important Links
नोटिफिकेशन देखने के लिए जिले के नाम पर क्लिक करें।